खरगोन-बड़वानी

राज्य शिक्षक संघ में बड़ा संगठनात्मक निर्णय, मुकेश मालवीय बने जिला अध्यक्ष

बड़वानी। राज्य शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश की जिला इकाई में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से मुकेश मालवीय को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ की जिला इकाई की सहमति से की गई, जिसमें उन्हें संगठन की कमान सौंपते हुए शिक्षकों के हितों की रक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री मालवीय को उनकी कार्यकुशलता, संगठन के प्रति निष्ठा और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाने के आधार पर यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद जिलेभर के शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर अध्यापक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों मनीष तिवारी, मनोज मराठे, अनिश शेख, जगदीश वाघले सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधियों ने श्री मालवीय को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री मालवीय अपने नेतृत्व में शिक्षकों की लंबित समस्याओं—जैसे सेवा संबंधी मुद्दे, पदोन्नति, वेतन विसंगतियां एवं कार्यदबाव—के समाधान हेतु प्रभावी संघर्ष करेंगे। श्री मालवीय ने नियुक्ति पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षक हितों को सर्वोपरि रखते हुए शासन व प्रशासन के समक्ष शिक्षकों की आवाज मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।

संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में राज्य शिक्षक संघ जिला बड़वानी, शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!