सेंधवा; नेहरू स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ी ब्लॉक स्तर से जिले के लिए चयनित, ताइक्वांडो एवं क्रिकेट खिलाड़ी जिले में करेंगे सहभाग

सेंधवा : नेहरू स्मृति हायर सेकेंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में सहभाग करते हुए ब्लॉक स्तर सेंधवा में ताइक्वांडो खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में अंकित वलोका सीनियर एवं राजवीर खेरनार,युवराज वर्मा ने जूनियर आयु वर्ग में ब्लॉक से जिले में अपना स्थान बनाया।
इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मंडलोई ने विधार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि यह आत्मरक्षा सीखने का एक शानदार तरीका है। खेल केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि खेल से करियर में भी कई फायदे हैं।यह ओलंपिक खेल है जिसमें करियर के अवसर, स्पोर्ट्स कोटे से सेना, पुलिस और अन्य सरकारी नौकरियों में मदद भी मिलेगी।
संस्था प्राचार्य राहुल मंडलोई ने बताया
खेलों के माध्यम से बच्चे शारीरिक कौशल विकसित करते हैं, व्यायाम करते हैं, टीम के खिलाड़ी बनते हैं और अपने आत्म-सम्मान में सुधार करते हैं। खेल शिक्षा को आगे बढ़ाने और ज्ञान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्था पीटीआई हिमांशु मालाकार ने बताया विभाग द्वारा 28 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया है। इस ब्लॉक से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्रिकेट के ट्रायल 19 जनवरी को बड़वानी में होंगे जहां विद्यालय के विद्यार्थी केशव कानूनगो, वैभव सोहनी, भावेश ठाकुर, अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इस उपलक्ष्य पर पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, बी एल जैन,दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष शैलेषकुमार जोशी, सचिव अशोक कुमार सकलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक लालका , सह सचिव मनोज कानूनगो तथा समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।




