खरगोन-बड़वानी

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में भाजपा संगठन का सफल एक वर्ष कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जनोदय पंच। बड़वानी। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस अवसर पर पार्टी के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. हुकुम पवार ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय यादव जी के नेतृत्व में बीते एक वर्ष में संगठनात्मक ढांचा मजबूत हुआ है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन में अनुशासन, समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ी है। पार्टी के कार्यक्रमों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य प्राथमिकता से किया गया, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत हुई हैं।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजय यादव के नेतृत्व में भाजपा संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति मिलेगी। जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनका भव्य स्वागत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!