मंडलेश्वर में माँ नर्मदा की महिमा पर आधारित नर्मदे हर फिल्म का मुहूर्त शॉट संपन्न
माँ नर्मदा की अलौकिक महिमा और नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों पर आधारित फिल्म, 15 दिन तक चलेगा शूटिंग शेड्यूल

जनोदय पंच। खरगोन। जिले के मंडलेश्वर के प्राचीन श्रीराम मंदिर परिसर में मंगलवार को श्नर्मदे हरश् फिल्म की शूटिंग विधिवत प्रारंभ हुई। माँ नर्मदा की महिमा और नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग 10 से 15 दिनों तक विभिन्न घाटों और ऐतिहासिक स्थलों पर होगी।
मंडलेश्वर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में मंगलवार को श्नर्मदे हरश् फिल्म की शूटिंग विधिवत रूप से शुरू की गई। सोहम हमसा प्रोडक्शन और नर्मदा निरंजनी के बैनर तले बन रही इस फिल्म का मुहूर्त शॉट श्रीराम मंदिर परिसर में माँ नर्मदा और भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ लिया गया।
माँ नर्मदा की महिमा पर आधारित कथा
फिल्म श्नर्मदे हरश् माँ नर्मदा की अलौकिक महिमा, कठिन नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों और निस्वार्थ सेवा भाव के पवित्र संकल्प पर आधारित है। फिल्म के माध्यम से नर्मदा संस्कृति और परिक्रमा वासियों के प्रति श्रद्धा और आस्था को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
घाटों और ऐतिहासिक स्थलों पर होगी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग आगामी 10 से 15 दिनों तक मंडलेश्वर के विभिन्न घाटों, गलियों और ऐतिहासिक स्थलों पर की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने फिल्म के निर्देशक, कलाकारों और तकनीकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
नगरवासियों में उत्साह का माहौल
फिल्म शूटिंग की शुरुआत से मंडलेश्वर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगरवासियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह फिल्म सेवा और आध्यात्म के भाव को जनमानस तक पहुंचाने में सफल होगी।



