सेंधवा

सेंधवा में 18वें जन्मदिन पर रुद्राक्ष ने किया पहला रक्तदान, केक-पार्टी की जगह चुनी मानव सेवा की राह

पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए रक्तदान की शुरुआत, जन्मदिन पर पिता के मित्र योगेश गोले ने भी किया आठवीं बार रक्तदान

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। सेंधवा में 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर एक युवक ने अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। केक काटने और पार्टी करने के बजाय उसने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जीवन का पहला रक्तदान किया। इस पहल से युवाओं को भी जन्मदिन पर रक्तदान का संदेश दिया गया।

पिता से मिली प्रेरणा, जन्मदिन पर किया पहला रक्तदान

12 नवंबर को सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति सेंधवा के रक्तदूत सदस्य महेंद्र परिहार के पुत्र रुद्राक्ष परिहार ने 18 वर्ष पूरे होने पर पहली बार रक्तदान किया। माता-पिता और समिति से मिली प्रेरणा के साथ पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए रुद्राक्ष ने रक्तदान के जरिए मानव सेवा से जुड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने अपना जन्मदिन सादगी से मनाते हुए किसी को जीवनदान देने के उद्देश्य से रक्तदान किया। इस पहल के पीछे उनके दादा पप्पू वर्मा अंकल, नगर पालिका, चाचा सन्नी परिहार, लोकेन्द्र परिहार, माता श्रीमती माला परिहार और पिता महेंद्र परिहार से मिली प्रेरणा रही। मानव सेवा समिति के संचालक निलेश जैन के सेवा कार्यों से भी वे प्रेरित हुए।

पिता के मित्र ने भी किया आठवीं बार रक्तदान

रुद्राक्ष के जन्मदिन पर उनके पिता के मित्र योगेश गोले, चाचरिया ने भी समिति सदस्यों के साथ आठवीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर करुणा ब्लड सेंटर की सिस्टर सुजाता, सिस्टर प्रीति और जय सिंह कच्छवा उपस्थित रहे।

समिति ने स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर मानव सेवा समिति और सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति सेंधवा के सदस्य नितिन ठाकुर, डॉ. विकास नागराज, सागर यादव, जावेद जोएब, अल्ताफ बशेशर शर्मा, राजकुमार गुजराती, दक्ष बागुल, सैफी सरकार, नीरज राठौर, शिवम राठौर, महेंद्र परिहार, निलेश जैन गुरु जी, प्रखर शर्मा, शंकर वस्कले, कुंदन भोसले, रुपेश कणासे, दिनेश और अशोक राठौर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने रुद्राक्ष को जन्मदिन की बधाई दी। पहली बार रक्तदान करने पर पुष्पमाला पहनाकर समिति का स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति सदस्यों ने इस पहल के लिए आभार भी जताया।

रुद्राक्ष ने युवाओं और युवतियों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन को सादगी से मनाएं और इस अवसर पर रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!