सेंधवा; राहुल सोलंकी बने आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष
उमंग सिंगार और नरेंद्र सिंह सेयम्म की सहमति से राहुल सोलंकी को बड़ी जिम्मेदारी। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नियुक्ति, विधायक मोंटू सोलंकी सहित कई पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जनोदय पंच। सेंधवा। सेंधवा में आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंगार और युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेयम्म की सहमति से बड़वानी जिले के युवा नेता राहुल सोलंकी को युवा प्रभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंगार एवं आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेयम्म की सहमति से बड़वानी जिले के युवा नेता राहुल सोलंकी (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) को आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राहुल सोलंकी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए आदिवासी समाज, युवाओं के अधिकार एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

प्रदेश नेतृत्व का संदेश
यह नियुक्ति संगठन के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाती है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा युवाओं को आगे लाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपना इस बात का प्रमाण है कि आदिवासी विकास परिषद भविष्य की राजनीति और सामाजिक दिशा को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है।

युवा नेतृत्व पर भरोसा
राहुल सोलंकी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना संगठन की युवा शक्ति पर विश्वास का प्रतीक है। उनका सक्रिय सामाजिक जीवन, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और संगठन के प्रति निष्ठा आने वाले समय में आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी, आदिवासी एकता परिषद प्रदेश अध्यक्ष गजानंद ब्राह्मणे, प्रदेश सचिव भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन विजय सोलंकी, वरिष्ठ नेता हरचरण भाटिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजकला सोलंकी, छैन्प् जिला अध्यक्ष बादल ग़िरासे, सुभद्रा परमार, अभिषेक ठक्कर, मोनू गोयल, प्रिंस शर्मा, अमित गुजर, दिलीप सोलंकी, चिंकू सोलंकी, जनपद सदस्य जितेंद्र डावर, सुनील आर्य, पीयूष डावर, रतन निगवाले, अंबाराम पंवार, कलम अवाया, सुनील नरगावे, देवा जाधव, मोतीराम सोलंकी, मोंटा खेड़कर सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।




