खरगोन-बड़वानीअपराधमुख्य खबरे

बड़वानी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहृत नाबालिग बालिका राजकोट से मिली, आरोपी जेल भेजा गया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल भेजा।

जनोदय पंच। बड़वानी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत करीब एक वर्ष से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को गुजरात के राजकोट से सकुशल दस्तयाब किया। पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया।

बड़वानी पुलिस के अनुसार फरियादी ने थाना कोतवाली बड़वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई 2025 को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात बदमाश अपहरण कर ले गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली बड़वानी में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश

पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में जिले में गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए ऑपरेशन मुस्कान संचालित किया जा रहा है। थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने करीब एक वर्ष से लापता नाबालिग के मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में की गई।

राजकोट से बालिका सकुशल दस्तयाब

कोतवाली पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार किए गए प्रयासों के आधार पर गुजरात के राजकोट से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। मामले में अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी रोहित पिता रामेश्वर वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी पलसूद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उसे केंद्रीय जेल बड़वानी दाखिल किया गया।

परिजनों के सुपुर्द की गई बालिका

पुलिस के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उपनिरीक्षक रवि ठाकुर, उपनिरीक्षक शीला सोलंकी, प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर, आरक्षक हितेंद्र, आरक्षक जालम और महिला आरक्षक कंकु की भूमिका रही। साइबर सेल से उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल एवं मोनिका भी कार्रवाई में शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!