खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

सेंधवा में शताब्दी वर्ष पर भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा नगर

भाजपा नगर, ग्रामीण और शाहपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ भाग लिया।

जनोदय पंच। सेंधवा में स्वतंत्रता दिवस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय, किले अंदर से शाम 4 बजे शुरू हुई यात्रा में विद्यार्थी, महिलाएं, युवा, नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सेंधवा नगर में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर मंडल, सेंधवा ग्रामीण मंडल एवं शाहपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने इसका आयोजन किया। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि यात्रा नगर पालिका अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय, किले अंदर से शाम 4 बजे प्रारंभ हुई। डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।

नारी शक्ति और विद्यार्थियों ने संभाली अगुवाई

यात्रा में सबसे आगे नारी शक्ति और स्कूल की छात्राएं तिरंगा ध्वज लेकर चल रही थीं। उनके पीछे भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के मार्ग में नागरिकों ने इसका स्वागत किया।

भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में इंदौर संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, महामंत्री विकास आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत पवार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की।

राष्ट्रध्वज के सम्मान और एकता का दिया संदेश

इंदौर संभाग तिरंगा यात्रा प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता के भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए गए। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल के अनुसार नगर, ग्रामीण और शाहपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े नागरिक और आमजन भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!