खरगोन-बड़वानी

जनोदय पंच। बड़वानी। थाना महिला बड़वानी द्वारा काउंसलिंग से बिछड़े दंपति का पुनर्मिलन कराया

जनोदय पंच। बड़वानी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में महिला थाना बड़वानी में आने वाली महिलाओं के साथ न्याय एवं बिछड़े परिवारों को मिलाने के उद्देश्य से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आवेदिका परिवर्तित नाम संगीता निवासी बड़वानी द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उसका विवाह लगभग 01 वर्ष पूर्व खरगोन निवासी संजय (परिवर्तित नाम) के साथ हुआ था। विवाह के एक माह तक पति द्वारा बातचीत की गई, इसके पश्चात लगभग एक वर्ष से बातचीत बंद कर दी गई तथा परेशान किया जाने लगा। जिस पर महिला थाना बड़वानी में दोनों पक्षों को तलब कर निरीक्षक श्रीमती सुनीता मुजाल्दा द्वारा काउंसलिंग करते हुए पति-पत्नी को आपसी समझाइश दी गई कि पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है तथा एक-दूसरे का मान-सम्मान किया जाना चाहिए। काउंसलिंग के दौरान पति द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में पत्नी को पूरी जिम्मेदारी के साथ रखने, प्रेम-स्नेह एवं सम्मानपूर्वक साथ रहने की सहमति दी गई। आपसी समझाइश उपरांत पति-पत्नी दोनों द्वारा पुनः साथ रहकर गृहस्थ जीवन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया तथा दोनों परिवारजनों की उपस्थिति में आपसी सहमति से पुनर्मिलन कराया गया।
दंपत्ति को मिलवाने में निरीक्षक श्रीमती सुनीता मुजाल्दा, प्रधान आरक्षक श्रीमती आशा डुडवे, काउंसलर श्रीमती अनीता चोयल, आरक्षक हेमता की सराहनीय भूमिका रही।

खबर, सूचना, फोटो या वीडियो भेजने के लिए हमें व्हाट्सएप करें
बड़वानी शहर की ताजा खबरों के लिए ‘बड़वानी खबर’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!