सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा: शासकीय कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन चेयर रेस, डॉजबॉल, खो-खो और वॉलीबॉल हुए आयोजित
चेयर रेस में अम्पी सोलंकी प्रथम, वॉलीबॉल में कामर्स और खो-खो में साइंस संकाय ने दर्ज की जीत

सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन चेयर रेस, डॉजबॉल, खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।चेयर रेस (छात्रा) में प्रथम अम्पी सोलंकी, द्वितीय ललिता चौहान एवं तृतीय पार्वती मेहता रही।
संकायों के बीच हुए मुकाबले
वॉलीबॉल (छात्र) में कामर्स एवं आर्ट संकाय के बीच हुए मुकाबले में कामर्स संकाय विजेता रहा। खो-खो (छात्र) में साइंस एवं आर्ट संकाय के बीच हुए मुकाबले में साइंस संकाय विजेता रहा। डॉजबॉल में साइंस और आर्ट संकाय के बीच हुए मुकाबले में आर्ट संकाय विजेता रहा।

आयोजन में शिक्षकों की रही सक्रिय भूमिका
उक्त विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं को डॉ संगीता परमार, डॉ वैशाली मोरे, प्रो कीर्ति कापूरे, डॉ राहुल सूर्यवंशी, प्रो लेफ्टिनेंट संजय चौहान, प्रो तपन चौबे, प्रो निलेश ठाकुर, प्रो शिव बार्चे, प्रो भारत सिंह जामोद, डॉ शिल्पी गुप्ता एवं प्रो संतोष पटेल ने संपन्न करवाया। सम्पूर्ण खेलकूद प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ जी.एस. वास्कले के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी खेल संयोजक डॉ विक्रम जाधव एवं क्रीड़ाधिकारी डॉ अविनाश वर्मा ने दी।




