खरगोन-बड़वानी

पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया

बड़वानी; खाद्य सुरक्षा प्रशासन बड़वानी द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर नियंत्रण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार 02 नवंबर को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मनमोहन स्वीट्स, श्रीबालाजी नाश्ता सेंटर, रवि रेस्टोरेंट, रितेश रेस्टोरेंट, शिवाजी चाट, दुर्गा दूध डेयरी, लुकडू नानू होटल, मोहित किराना, मणिप्रभ किराना और जोधपुर स्वीट्स आदि खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान मिल्क केक, नमकीन, मैदा, बेसन, तेल, गरम मसाला, सोन पपड़ी, पेड़ा, मावा, पनीर एवं जलेबी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार कुल 18 नमूने जाँच हेतु लिए गए।

निरीक्षण के दौरान पानसेमल स्थित शिवाजी चाट, दुर्गा दूध डेयरी, लुकडू नानू होटल और जोधपुर स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर मौके पर ही नगर परिषद अमले द्वारा स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कुल 1,100 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का विक्रय करने तथा स्वच्छता संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण कार्रवाई कलेक्टर जिला बड़वानी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पानसेमल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, नगर पालिका की टीम द्वारा की गई। विभाग द्वारा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री सुनील सिसोदिया, कीर्ति रावत खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर परिषद स्वच्छता प्रभारी सतीलाल मराठे और नगर परिषद के कर्मचारी अभय शर्मा, कल्पेश खेड़कर, प्रदीप शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!