सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। मारवाड़ी महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव, भजनों और फाग गीतों पर झूमीं महिलाएं

वसंत विहार में फाग उत्सव का रंग, परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का संदेश

जनोदय पंच। सेंधवा। शहर में मारवाड़ी महिला मंडल ने वसंत विहार स्थित केश्री विघ्नहर्ता गणेश मंदिर में फाग उत्सव आयोजित किया। महिलाओं ने भजनों और होली गीतों पर नृत्य किया। अध्यक्ष कमलेश जोशी ने बताया कि यह आयोजन परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास है।

शहर की मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा वसंत विहार स्थित श्री विघ्नहर्ता गणेश मंदिर परिसर में फाग उत्सव का आयोजन उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों और होली के गीतों पर नृत्य करते हुए फाग परंपरा का पालन किया और मंदिर परिसर को उल्लासपूर्ण वातावरण में बदल दिया।


मंडल की अध्यक्ष कमलेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि फाग उत्सव हर वर्ष बड़े उत्साह, जोर-शोर और व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बहनों, बेटियों और बहुओं को साथ जोड़कर हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवित रखना है।

अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय की तेज़ भागदौड़ और व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग धीरे-धीरे अपने पारंपरिक उत्सवों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में फाग उत्सव जैसे आयोजन समाज को एक मंच पर लाकर परंपरा, आनंद और सामूहिकता का संदेश देते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्सवों से ही जीवन में आनंद आता है और आनंद में ही ईश्वर का वास होता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने मिलकर गीत-संगीत के साथ पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया तथा आपसी सद्भाव और संस्कृति संरक्षण का संकल्प भी व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!