खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में शिवाजी जयंती शोभायात्रा के जुलूस मार्ग का निरीक्षण, प्रभारी एसपी ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सेंधवा शहर में 19 फरवरी 2026 को शिवाजी जयंती के उपलक्ष में प्रस्तावित शोभायात्रा के मद्देनजर आज दिनांक 18.02.2026 को प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर द्वारा जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि थाना सेंधवा शहर क्षेत्र से “सार्थक ग्रुप” द्वारा शोभायात्रा निकाली जानी है। कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री दिनेश कुशवाहा, तहसीलदार एवं नगर पालिका सीएमओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मार्ग की संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर ने “सार्थक ग्रुप” के उपाध्यक्ष श्री गोविंद अग्रवाल से चर्चा कर शोभायात्रा के आयोजन, समय, मार्ग एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।


दिए गए प्रमुख निर्देश —

🔹 निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन सुनिश्चित किया जाए।
🔹 डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नियमानुसार एवं निर्धारित ध्वनि सीमा में किया जाए।
🔹 किसी भी प्रकार की भड़काऊ/आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शन न किया जाए।
🔹 यातायात बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए।
🔹 आयोजन समिति स्वयंसेवकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


सेंधवा पुलिस द्वारा शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!