अंजड़ में कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव और कैलाश मंत्री विजयवर्गीय और विजय शाह का पुतला फुंक कर इस्तीफे की मांग रखी

अंजड़। सतीश परिहार। जिले के अंजड नगर में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लाक व युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम मोहन यादव मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विजय शाह का फोटो लगाकर आज शुक्रवार दोपहर 4 बजे के दरमियान पुतला फूंका ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को औकात में रहो कहने और छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से हुई मौतो को लेकर किया गया। कांग्रेसियों ने सीएम और मंत्रीयों के इस्तीफे और माफी की मांग की है। यह प्रदर्शन जिम्मेदार मंत्रीयों के विरोध में किया गया था।
इस दौरान बडी तादाद में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बस स्टेशन पर पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरज पिपलिया, पार्षद प्रतिनिधि कार्तिक चौहान, केपी सिंह चौधरी, युवक विधानसभा अध्यक्ष दिपेश ईलू ठाकुर, रितेश धनगर, तस्लिम पठान सहित अन्य उपस्थित रहे।



