सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा; अयोध्या विहार में ‘गेम एंड फन’ संग सूर्य नमस्कार

जनोदय पंच। सेंधवा। शहर के निवाली रोड स्थित अयोध्या विहार में प्रातःकाल 6 बजे सूर्य नमस्कार के साथ समाजहित के कई उद्देश्यों को लेकर हर रविवार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पुराने खेलों को नई पीढ़ी के समक्ष पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया। सितोली और पकड़म-पकड़ी खेलते हुए प्रभु स्मरण का नया अंदाज प्रस्तुत किया गया। हनुमान चालीसा पर योग भी किया गया। स्वस्थ रहने के लिए संगीत और व्यायाम दोनों आवश्यक हैं। इसे चरितार्थ करते हुए ‘गेम एंड फन’ का आयोजन आरती और सपना गोयल द्वारा करवाया गया।

कार्यक्रम में अलग-अलग टीमें बनाई गईं। संगीता मित्तल, अपर्णा झंवर की टीम ने विजय प्राप्त की। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा द्वारा पौष्टिक स्वल्पाहार का वितरण किया गया। वैश्य समाज की अध्यक्ष ज्योति सोनी ने आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार अलग-अलग रूप में संचालित किया जा रहा है। योग, तन-मन को प्रोत्साहित करने वाले गीत-नृत्य और मन की शांति के लिए भजन भी शामिल किए जाते हैं। जागृति चावड़ा ने विभिन्न प्रकार के प्राणायाम व हंसने-हंसाने के नए तरीके बताए।

महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति

कार्यक्रम में स्मिता गोयल, सीमा छाबड़ा, राधिका, पूजा, वीणा, सीमा, रानी, ममता, गरिमा, अनीता, भावना, मेघा, विमला शर्मा, नम्रता शाह सहित शहर की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। अयोध्या बिहार में व्यायाम और खेल के नए उपकरण भी लगाए गए हैं, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!