खरगोन-बड़वानीभोपालमुख्य खबरे

बड़वानी; बाबा भीलटदेव मंदिर में पूजा, व्याख्यान केंद्र का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिपरिषद के साथ नागलवाड़ी पहुंचे, अस्थायी मंत्रालय में होगी कैबिनेट बैठक

रमन बोरखड़े। सेंधवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित बाबा भीलटदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। शिखरधाम में पहली कृषि कैबिनेट आयोजित होगी। 8 एकड़ परिसर को अस्थायी मंत्रालय बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ नागलवाड़ी स्थित बाबा भीलटदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री भीलटदेव व्याख्यान केंद्र का लोकार्पण भी किया।

शिखरधाम में पहली कृषि कैबिनेट

डॉ. मोहन यादव सरकार की अध्यक्षता में पहली कृषि कैबिनेट सोमवार को बड़वानी के नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम में होगी। भीलटदेव मंदिर की तलहटी पर बने 8 एकड़ गार्डन को अस्थायी मंत्रालय का स्वरूप दिया गया है। यहां कृषि आधारित प्रदर्शनी, ग्रीन रूम, कैबिनेट हॉल और भोजनशाला के लिए विशाल एयर कंडीशनर शेड तैयार किए गए हैं।

विधानसभा घोषणा से आयोजन तक

24 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान सीएम ने कृषि कैबिनेट की घोषणा की थी। यह प्रदेश की छठी डेस्टिनेशन बैठक है। कैबिनेट में निमाड़ के सात जिलों खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ और आलीराजपुरकृपर फोकस रहेगा।

संवाद और भगोरिया सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के साथ शिखरधाम पहुंचे और बाबा भीलट देव के दर्शन किए। इसके बाद वे कैबिनेट बैठक स्थल पहुंचे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल जुलवानिया के भगोरिया हाट में भी शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!