सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में फ्लोरल फैक्ट्री डकैती का खुलासा, 10 घंटे में पाँच आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और रूट ट्रैकिंग के आधार पर सिरपुर व सांगवी थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई

जनोदय पंच। सेंधवा। 3 फरवरी 2026 की रात सेंधवा स्थित फ्लोरल फैक्ट्री में हुई लूट-डकैती का पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खुलासा किया। पुणे निवासी पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। कार्रवाई फुटेज और रूट ट्रैकिंग के आधार पर की गई।


वारदात और प्रारंभिक कार्रवाई

3 फरवरी 2026 की रात करीब 3 से 4 बजे के बीच अगरबत्ती निर्माण करने वाली फ्लोरल फैक्ट्री, सेंधवा में अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट कर चंदन जैसी लकड़ी, 35 सुगंधित तेल, तीन मोबाइल और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। सूचना मिलने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घेराबंदी कर गिरफ्तारी

मामले की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और अजय वाघमारे के नेतृत्व में थाना ग्रामीण सेंधवा पुलिस टीम ने कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज और रूट ट्रैकिंग के आधार पर सिरपुर और सांगवी थाना पुलिस की मदद से घेराबंदी कर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी और जब्त सामग्री

गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज पिता कचरू सैयद उम्र 29 वर्ष निवासी कसुंदी जिला पुणे महाराष्ट्र, विशाल पिता अनिल दामोदर उम्र 26 वर्ष निवासी वरवंड जिला पुणे, रमेश पिता बापू करडे उम्र 52 वर्ष निवासी केलगांव पुणे, संतोष पिता अण्णा शिवणकर उम्र 30 वर्ष निवासी दौंड जिला पुणे तथा श्याम पिता तानाजी सालुंखे उम्र 29 वर्ष निवासी हडपसर जिला पुणे महाराष्ट्र शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दो मारुति कार (स्विफ्ट और सियाज), लगभग दो कुंतल चंदन जैसी लकड़ी, 35 सुगंधित तेल, तीन मोबाइल और 30 हजार रुपये नकद सहित कुल करीब 20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में संजीव पाटिल, रोहित पाटीदार, मकसूद खान, पंकज पुरोहित, लालसिंह नार्वे, राकेश सिलोज और साइबर सेल के योगेश पाटिल की भूमिका उल्लेखनीय रही।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!