सेंधवा

सेंधवा; पूर्व सरपंच खरते को श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य पहुंचे निवास

ग्राम पंचायत चाटली के पूर्व सरपंच हरिशंकर खरते के निधन पर क्षेत्र में शोक, श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य

सेंधवा, जनोदय पंच। ग्राम पंचायत चाटली की सरपंच दुर्गा बाई खरते के पति एवं पूर्व सरपंच स्वर्गीय हरिशंकर खरते का 6 मार्च को निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। रीति-रिवाज अनुसार श्रद्धांजलि कार्यक्रम 17 मार्च को आयोजित किया जाना निर्धारित है।

निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

स्वर्गीय हरिशंकर खरते के निधन पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य 10 अप्रैल को चाटली स्थित उनके निवास पहुंचे तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अंतरसिंह आर्य ने दिवंगत के पुत्र सचिन खरते एवं सतीश खरते को ढांढस बंधाते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही। इस अवसर पर मनमाड–इंदौर रेल संघर्ष समिति के प्रमुख मनोज मराठे भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी स्वर्गीय हरिशंकर खरते को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्वर्गीय हरिशंकर खरते सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में सक्रिय रहे, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!