सेंधवा में सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के जन्मकल्याणक पर शोभायात्रा निकाली गई

जनोदय पंच। सेंधवा। सकल जैन समाज द्वारा आज भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा जैन मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा के पश्चात् सकल जैन समाज के बच्चो एवं संयम बहुमण्डल तथा प्रेरणा बहुमण्डल द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक पहलुओं को ध्यान मे रखकर प्रेरणास्पद नाटक का मंचन किया गया।
वर्तमान मे पुरे विश्व मे जिस प्रकार की अशांति का वातावरण फैला हुआ है इन हालातो मे हमे भगवान महावीर द्वारा बताए गए मार्ग को अपनाने एवं वर्तमान हालातो मे जिस प्रकार से नशे एवं अन्य बुराईयां बढती जा रही है फिर चाहे वह नशा सिगरेट का हेा, शराब का हेा या फैशन का हेा या मोबाइल का उनकी रोकथाम को लेकर जैन समाज की महिलाओं एवं बच्चो ने नाटिकाओं एवं नृत्य के माध्यम से मनमोहक एवं प्रेरणास्पद प्रस्तुतीया देकर सभी उपस्थितजनो को सम्मोहित कर दिया। इस अवसर पर सकल जैन संघ द्वारा बालसमुद मे जैन स्थानक बनाने हेतु मुंशीलाल ऐरन परिवार द्वारा जो भुमि जैन समाज को दान दी गई है इस उपलक्ष्य मे उनका प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी, जैन श्रावक संघ के सरंक्षक बी.एल. जैन ने अपने उद्बोधन मे कहा कि वर्तमान मे जिस प्रकार से पुरे विश्व मे भय एवं आतंक एंव अशांति का वातावरण है उस दौर मे भगवान महावीर स्वामी द्वारा जो संदेश आज से 2600 वर्ष पुर्व अहिंसा एवं जीओ और जीने दो का जो संदेश दिया था वह संदेश वर्तमान परिपेक्ष्य मे प्रासंगिक लगता है। इसी संदेश की आज पुरे विश्व को कार्य रूप मे परिणीत करने की आवश्यकता है। श्वेताम्बर मुर्तिपुजक संघ के राजेन्द्र मोमाया एवं वर्धमान स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष तेजस शाह एवं दिगम्बर समाज के अशोक पाटनी ने भी महावीर जन्मकल्याणक की सभी को बधाई देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। जैन मंदिर से निकाली गई।

शोभायात्रा का सेंधवा वैश्य महासम्मेलन द्वारा भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम पश्चात सकल जैन संघ का सामुहिक भोजन भी हुआ । इस अवसर पर श्री संघ के अंबालाल शाह , दीपक लालका , अशोक सकलेचा , राजेन्द्र कांकरिया, गिरिश लालका, नंदलाल बुरड़, प्रकाश सुराणा, महावीर सुराणा, प्रेमचंद सुराणा, , डा. किंशुक लालका, निलेश जैन, योगेश पाटनी, डा एम के जैन, चंद्रकांत बागरेचा, रोहित मोमाया, गिरिश नागडा, सहित समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश बागरेचा एंव रूचिता जैन ने किया।




