खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, “कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत” : अजय जामवाल

पानसेमल। प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार मंडल पानसेमल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में अजय जामवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की वैचारिक मजबूती और विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जो कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और तपस्या का परिणाम है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह सेवा भाव और सुचिता के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाजहित में चार प्रमुख संकल्पों—जल संरक्षण, “मां के नाम एक पेड़” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने—का पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक श्याम बरडे ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जैसे मंत्रों में शब्दों का महत्व होता है, उसी प्रकार संगठन में कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च स्थान होता है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार से आने वाला कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बनकर सेवा कर रहा है, जो पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित विचारधारा को दर्शाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम में निमाड़ संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय यादव और जिला प्रभारी बाबूलाल यादव की उपस्थिति रही। आयोजन की व्यवस्थाओं में जिला महामंत्री सचिन चौहान, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। संचालन मन्ना शुक्ला एवं प्रकाश जोशी द्वारा किया गया।

03 अप्रैल 2026 को आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल द्वारा चाय, स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था की गई। अंत में कार्यकर्ताओं ने अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!