बड़वाह। नपा में 6 नवनियुक्त एल्डरमेनो का हुआ स्वागत… मकानों के पट्टे व फेज 1 एवं फेज़ 3 के काम्प्लेक्स के आवंटन पत्र किए वितरित…..

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह नगर पालिका परिसर मे शनिवार को आयोजित कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित पार्षदगणों ने मप्र शासन द्वारा पिछले दिनों नगर पालिका मे नवनियुक्त 6 एल्डरमैन महिम ठाकुर, संजय जैन, तृप्ति अभिषेक जैन, कैलाश साहू, प्रेमचंद पाटीदार, विक्रांत कोठारी एवं नगर पालिका परिषद विधायक प्रतिनिधि गुलबीर सिंह भाटिया का स्वागत किया गया।
उसके बाद विशेष अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष बलराम पटेल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या,पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह तोमर, सहित अन्य अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार पट्टा वितरण का आयोजन किया गया।जिसमे नगर के वार्ड दो व वार्ड 12 के करीब 50 मकानों के पट्टो का वितरण किया। इसके बाद मुख्य चौराहे से लगे फेज 1
शहीद सुखदेव शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं फेज़ 3 शहीद भगत सिंह काम्प्लेक्स के करीब 50 दुकानदारो को आवंटन पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर पार्षद सोनल विजय महाजन, रूपसिंह रावत, रजनी भंडारी, कृष्णपाल सिंह तोमर, नरेंद्र जायसवाल, विजय सोनी, मजहर अली, अनिल क़ानूनगो, सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक, राजस्व शाखा प्रभारी दीपेश शेखावत, सहित समस्त नगर पालिका कर्मचारी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



