सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में सैनिक स्कूल स्थापना की मांग तेज, अंतरसिंह आर्य ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र

जनोदय पंच। सेंधवा । बड़वानी जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र सेंधवा में सैनिक स्कूल की स्थापना को लेकर मांग तेज हो गई है । अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने इस संबंध में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को पत्र लिखकर सेंधवा में नवीन सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग की है।

आर्य ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में जनजातीय क्षेत्रों का योगदान हमेशा से अतुलनीय रहा है। मध्यप्रदेश का बड़वानी जिला, विशेषकर सेंधवा विकासखंड, जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है, जहां के युवाओं में शारीरिक दक्षता, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति गहरा जज्बा देखा जाता है। उन्होंने सेंधवा की भौगोलिक एवं सामरिक महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि यह क्षेत्र मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां का शांत वातावरण एवं अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां सैन्य प्रशिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं।
आर्य ने यह भी बताया कि क्षेत्र के अनेक जनजातीय युवा पहले से ही सेना और पुलिस बलों में सेवाएं दे रहे हैं। यदि सेंधवा में सैनिक स्कूल की स्थापना होती है तो स्थानीय प्रतिभाशाली बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही अनुशासित वातावरण और उच्च स्तरीय सैन्य प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। उन्होंने अपने पत्र में सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान पर भी जोर देते हुए कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि यह पिछड़ा जनजातीय क्षेत्र राष्ट्रीय मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जुड़ सकेगा।

आर्य ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में सैनिक स्कूलों की संख्या सीमित है और निमाड़ अंचल के जनजातीय बाहुल्य बड़वानी जिले में ऐसा कोई संस्थान संचालित नहीं है। अंत में उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि सामरिक महत्व एवं सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए सेंधवा (जिला बड़वानी) में नवीन सैनिक स्कूल की स्वीकृति प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। सैनिक स्कूल स्थापना के संबंध में आर्य ने नपा एल्डरमैन सुनील अग्रवाल व नपा पार्षद पति सचिन शर्मा को अवगत कराते हुए बताया कि सैनिक स्कूल की स्थापना होती है । सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने के प्रमुख फायदे एक अनुशासित, शारीरिक रूप से फिट और बौद्धिक रूप से सक्षम जीवनशैली का निर्माण करना है। ये स्कूल मुख्य रूप से नेशनल डिफेंस एकेडमी (छक्।) के लिए छात्रों को तैयार करते हैं, जहाँ बेहतरीन शिक्षा, हॉस्टल सुविधा, सैन्य प्रशिक्षण, और खेल-कूद के साथ-साथ नेतृत्व कौशल का विकास होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!