सेंधवाखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल: भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, विधायक की उपस्थिति में आयोजन

बूथ स्तर तक मनाया गया स्थापना दिवस कार्यक्रम, नेताओं ने संगठन और विचारधारा पर रखे विचार

जनोदय पंच। पानसेमल पानसेमल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। बूथ स्तर तक ध्वज फहराया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक श्री श्याम बरडे की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नेताओं ने संगठन और विचारधारा पर प्रकाश डाला।

पानसेमल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पानसेमल मंडल अंतर्गत संपूर्ण मंडल और नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रत्येक बूथ पर स्थानीय समिति के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराया गया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर झंडा वंदन किया गया।

इसके बाद पानसेमल नगर स्थित विधायक जनसेवा केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां श्याम जी बरडे की उपस्थिति में मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर देवराज दादा पाटिल के करकमलों द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

पार्टी के इतिहास और संगठन की मजबूती पर प्रकाश

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी के इतिहास और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में श्याम जी बरडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को याद करते हुए कहा, “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।”


 विचारधारा और कार्यकर्ताओं का योगदान

 श्री बरडे ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को पार्टी की पहचान बताया और कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से देश के विकास में योगदान हो रहा है।


 कार्यक्रम का समापन 

कार्यक्रम के अंत में श्याम जी बरडे द्वारा उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर देवराज दादा पाटिल, गोविंद जी जोशी, कन्हैया जी जैन, राम जी सोनवने, चंद्रकांत महाजन, साहेबराव चौधरी, सलोनी राणा, देवीदास जी साटोटे, प्रेम सिंह पटेल, चेन सिंह गदरे, संजीव जी सांवले, विक्की शिरसाट, दिनेश जाधव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जोशी द्वारा किया गया।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!