खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वानी में कलेक्टर का वॉट्सएप हैक, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का वॉट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। उनके नंबर से अधिकारियों और कर्मचारियों को ओटीपी मांगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। कलेक्टर और जनसंपर्क विभाग ने सभी को सतर्क रहने और ऐसे संदेशों पर प्रतिक्रिया न देने के निर्देश दिए हैं।

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का वॉट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर द्वारा उनके मोबाइल नंबर 9765614430 से अधिकारियों और कर्मचारियों को संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें 6 अंकों का ओटीपी मांगा जा रहा है।यह मामला तब सामने आया, जब एक कर्मचारी को कलेक्टर के वॉट्सएप नंबर से ओटीपी मांगने वाला संदेश प्राप्त हुआ। कर्मचारी ने इस संबंध में कलेक्टर को जानकारी दी, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई और आवश्यक कदम उठाए गए।

कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जयति सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए कि वे उनके वॉट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न दें और सतर्क रहें। साथ ही किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने के लिए कहा गया।

जनसंपर्क विभाग ने भी इस घटना की पुष्टि की है। जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका रानी ने बताया कि कलेक्टर जयति सिंह द्वारा कोई संदेश नहीं भेजे जा रहे हैं, बल्कि हैकर द्वारा वॉट्सएप अकाउंट हैक कर संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे इस नंबर से प्राप्त संदेशों पर कोई प्रतिक्रिया न दें।

फिलहाल संबंधितों को सतर्क किया गया है और मामले की जानकारी सामने आने के बाद आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, साइबर सेल के पास अभी तक इस मामले में औपचारिक जानकारी दर्ज नहीं हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!