खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पुलिस प्रीमियर लीग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले संपन्न, PPL में पानसेमल थाना टीम ने नागलवाड़ी को हराकर जीता मुकाबला

“उत्साह नया – खेलें युवा 2026” थीम पर पुलिस-जन सहभागिता का सशक्त मंच

बड़वानी; जिला पुलिस बड़वानी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन सिंह शुक्ल के निर्देशन में “पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” का आयोजन परेड ग्राउंड, डीआरपी लाइन बड़वानी में किया जा रहा है। “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” थीम पर आधारित इस आयोजन के अंतर्गत दिनांक 07.04.2026 को प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस अंजड, नागलवाड़ी, सेंधवा एवं पानसेमल की टीमों के मध्य कुल तीन मैच खेले गए, जिसमें प्रथम मैच अंजड विरुद्ध नागलवाड़ी के मध्य संपन्न हुआ, जिसमें नागलवाड़ी टीम विजेता रही।

द्वितीय मैच सेंधवा विरुद्ध पानसेमल के मध्य खेला गया, जिसमें पानसेमल टीम विजेता रही। उक्त दोनों मैचों में विजेता रही टीमों के मध्य तृतीय मैच नागलवाड़ी विरुद्ध पानसेमल के बीच खेला गया, जिसमें PPL में पानसेमल थाना टीम ने नागलवाड़ी को हराकर 05 रन से मुकाबला जीता।

द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब बड़वानी के अध्यक्ष श्री पंकज शुक्ला एवं यादव कंस्ट्रक्शन बड़वानी के श्री विक्की यादव उपस्थित रहे। मैचों के दौरान खिलाड़ियों द्वारा अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया तथा प्रतियोगिता को देखने हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं आमजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में उत्साह एवं सहभागिता का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, संबंधित थाना प्रभारीगण (टीम कप्तान), थाना अंजड़ प्रभारी निरीक्षक आर.आर. चौहान, सेंधवा शहर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी पानसेमल श्री मंशाराम वगेन, खेल विभाग के कर्मचारीगण, जिले के विभिन्न थानों से आए खिलाड़ी एवं दर्शकगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!