सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण, छात्राओं ने लिया हिस्सा

सेंधवा। वीर बलिदानी ख्वाजा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का लाइव प्रसारण अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ देखा गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संसद में महिलाओं के लिए 33ः आरक्षण के प्रस्ताव के समर्थन में जागरूकता बढ़ाना और शासन व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए इस विधेयक के महत्व को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि यह कदम महिला-नेतृत्व आधारित विकास को प्रोत्साहित करेगा, निर्णय-प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा तथा भारतीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एस. वास्कले ने अपने संबोधन में इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व उन्नत समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने 33ः आरक्षण को महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम बताया।

यह कार्यक्रम निश्चित ही छात्राओं को और जागरूक करेगा समाज में अपने स्थान को और अधिक सशक्त और प्रबल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगा कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक सोच और संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम में डॉ साई सिंह आवास्या, डॉ नीतू मोतियानी, डॉ.वैशाली मोरे, प्रो मनोज तारे प्रो तपन चौबे प्रो शिव बारचे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!