सेंधवा

39 वर्ष 4 माह की सेवा के बाद अंग्रेजी व्याख्याता के.एल. साहू सेवानिवृत्त, सेंधवा में दी लंबी सेवाएं

सेंधवा। सेन्धवा बालक एवं सेन्धवा कन्या शाला में लंबे समय तक सेवा देने वाले अंग्रेजी विषय के व्याख्याता श्री के.एल. साहू 39 वर्ष 4 माह की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। अपने सेवा काल में उन्होंने लगभग 33 वर्ष तक सेंधवा में ही सेवाएं दी, जिसे उन्होंने अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया।

सेवानिवृत्ति अवसर पर आपके व्दारा दिये गये आयोजितभोजन व सम्मान कार्यक्रम में श्री साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इतने लंबे सेवा काल में कभी स्थानांतरण नहीं होना भी एक उपलब्धि ओर निष्पक्ष सेवा का परिणाम है साथ ही सभी के साथ मिलकर पूर्ण लगन एवं ईमानदारी से कार्य करना एक शासकीय सेवक का कर्तव्य होता है, जिसे उन्होंने हमेशा निभाया। उन्होंने बताया कि अध्यापन कार्य के साथ-साथ उन्होंने शासन द्वारा सौंपे गए विभिन्न दायित्वों जैसे निर्वाचन कार्य, जनगणना एवं अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सेन्धवा कन्या शाला की पूर्व प्राचार्य सुशील ब्राह्मणे, सेन्धवा बालक हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य के.एल. राजपूत, प्रभारी प्राचार्य आर्य सर, वरिष्ठ अध्यापक मनोज मराठे, बालक हाईस्कूल सेन्ंवा के पुर्व शिक्षक आर पी वर्मा प्रेम सिंह राजपूत, मनीष मंडलोई, संजय निकूम कीरण नाईक प्रोफेसर महेश बाविस्कर, सत्येंद्र सर एवं जनपद के पूर्व लेखापाल शिवसेवक यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने श्री साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!