सेंधवामुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

सेंधवा। ओपन कैम्पस ड्राइव में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सेंधवा के 6 विद्यार्थियों का चयन

जनोदय पंच। सेंधवा। 06 मई 2026 को सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड द्वारा आयोजित ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सेंधवा के 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल विभाग से तोहिद मंसूरी, अभिषेक कुशवाह, कुंदन सौराडा, रुमालसिंह चौहान, विपुल सतपुड़ा एवं सत्यम विश्वकर्मा शामिल हैं।

प्लेसमेंट प्रक्रिया के प्रारंभ में कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा कंपनी का परिचय देते हुए बताया गया कि कंपनी इलेक्ट्रिकल एवं कंज्यूमर अप्लायंसेस निर्माण क्षेत्र में कार्यरत है तथा घरेलू एवं औद्योगिक उपयोग के इलेक्ट्रिकल उत्पाद, वायरिंग एक्सेसरीज एवं अन्य इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट का निर्माण करती है एवं विद्यार्थियों को प्लांट कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई जिसके पश्चात तकनीकी साक्षात्कार आयोजित किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार चयनित विद्यार्थियों को 28,000/- ₹ रुपये प्रति माह सीटीसी तक प्रदान किया जाएगा जिसमे म्च्थ्, ळतंजनपजल, ठवदने भ्मंजी पदेनतंदबम, पदबमदजपअम इत्यादि का लाभ मिलेगा तथा उनकी जॉब लोकेशन कंपनी के राजकोट (गुजरात) प्लांट में रहेगी।

इस अवसर पर प्लेसमेंट अधिकारी श्री जितेंद्र चौहान ने कहा कि महाविद्यालय लगातार विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है तथा ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस तरह से लगातार प्लेसमेंट अवसर मिलने से विद्यार्थीयों में काफ़ी उत्साह है ।

महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं समन्वय हेतु प्लेसमेंट सहायक श्रीमती राजनंदिनी पानवारिया को अधिकृत किया गया था, जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहकर प्लेसमेंट प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।

इस पर प्राचार्य डॉ पंकज अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!