जमीन बंटवारे को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद में धारदार हथियार से गंभीर घायल महिला को नाज़ुक हालत में लाया गया जिला अस्पताल

बड़वानी जिले के अंजड थाना क्षेत्र के बड़दा बसाहट में पति पत्नी के पारंपरिक कलह से रक्तरंजित रूप तब वे लिया जब कथित रूप से पति द्वारा अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया जिसके बाद उसे अंजड सिविल अस्पताल से शुक्रवार दोपहर 1 बजे के दरमियान बड़वानी जिला अस्पताल पहुंचाया गया दरअसल धारदार हथियार से गंभीर घायल हुई महिला अनिता बाई को उसके ही पति परसराम कोली द्वारा पारिवारिक विवाद में हमला कर घायल करने की जानकारी प्राथमिक तौर पर पीड़िता के बेटे व अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों के द्वारा दी गई

महिला को गंभीर चोटें आने पर अंजड सिविल अस्पताल से बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया गया जहां आइसीयू में एडमिट कर महिला अनिता बाई का इलाज जारी है वहीं महिला की बहन ने संपति विवाद में हमला होने की बात कही इधर अंजड थाना प्रभारी ने बयान लेकर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है।



