खरगोन-बड़वानीशिक्षा-रोजगार

बड़वानी महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य और सकारात्मकता का संदेश दिया गया

बड़वानी; शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत 14 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग के महत्व, नियमित अभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई।

                  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति निरोगी रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

योग 365 अभियान की दी जानकारी

डॉ. प्रमोद पंडित ने विद्यार्थियों को योग 365 अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि यह अभियान लोगों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खुलकर हंसने, तालियां बजाने और तनावमुक्त रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर वेलनेस, विजडम एंड वर्ल्ड पीस” की जानकारी भी दी गई। महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र चौहान ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया, यूट्यूब पर प्रसारित योग वीडियो और सुबह-शाम संचालित योग सत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तथा शाम पांच बजे से सात बजे तक योग सत्रों में भाग ले सकते हैं।

विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का संदेश

जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल पाटीदार ने कहा कि योग विद्यार्थियों में ऊर्जा, सकारात्मकता और सीखने की क्षमता बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग, प्राणायाम और आसन जीवन का आवश्यक हिस्सा बनने चाहिए। कार्यक्रम में प्रमाणित योग प्रशिक्षक सौरभ बोथरा ने योग की प्रक्रिया और उसके लाभों की जानकारी दी। आयोजन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में शीतल बंडोड, खुशी जमरे, निशा प्रजापत, मनीष, राजमणि राठी, लक्ष्मी निंगवाल, कमल भिड़े, राहुल, गणेश, महेश और विजय सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!