मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

पानसेमल के पहाड़ी गांव मोगरापानी में पहली बार पहुंचेगी बिजली, विधायक श्याम बरडे ने किया भूमि पूजन

खेतिया मंडल के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में डीपी और विद्युत खंभों की स्थापना का कार्य शुरू, ग्रामीणों ने जताई खुशी।

जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोगरापानी में पहली बार बिजली पहुंचाने के लिए नवीन विद्युतीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। विधायक श्याम बरडे ने कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों को विकास कार्यों का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अधिकारियों की मौजूदगी रही।


मोगरापानी में पहली बार पहुंचेगी बिजली

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के खेतिया मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत बायगोर के ग्राम मोगरापानी में नवीन विद्युतीकरण कार्य के तहत डीपी एवं विद्युत खंभों की स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहाड़ी अंचल में बसे गांव में पहली बार बिजली पहुंचने की खबर से ग्रामीणों में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। विधायक श्याम बरडे के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-मांदल, पारंपरिक नृत्य और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद रैली के रूप में उन्हें भूमि पूजन स्थल तक ले जाया गया।

विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुई। ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने कुदाली और फावड़ा चलाकर विद्युत खंभों एवं डीपी स्थापना कार्य का शुभारंभ किया। मंचीय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने विधायक श्याम बरडे सहित अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक श्याम बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गांव, मंजरे और टोले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

पेयजल समस्या का भी लिया जायजा

कार्यक्रम के बाद विधायक श्याम बरडे ग्राम पंचायत बायगोर के कम्बीपानी पहुंचे, जहां उन्होंने पेयजल समस्या का निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा झीरी तालाब और नदी किनारे गड्ढों से पानी निकालकर पीने की जानकारी मिलने पर उन्होंने कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा की। इसके बाद कलेक्टर ने पीएचई विभाग के ईई बामनिया को मौके पर पहुंचकर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम सोनवाने, मंडल अध्यक्ष राम सोनीस, जनपद सदस्य मगन भाई पटेल, कमलेश राजपूत, नवल वास्कले, बालकृष्ण पाटिल, प्रवीण डावर, संजय वास्कले, सरपंच रतन पटेल, जेई कीराडे और विभागीय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!