खरगोन-बड़वानी

हर घर तिरंगा अभियान में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

बड़वानी; शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में भारतीय ज्ञान परम्परा ओर रासेयो द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रश्न मंच, तिरंगा शपथ, वंदे मातरम् गीत, मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली प्रमुख आकर्षण रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ को तिरंगा शपथ दिलाकर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। गीत के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।
इसके बाद प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। रैली के दौरान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं प्रश्न मंच के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता संग्राम, संविधान एवं नागरिक कर्तव्यों से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आर. आर. मुवेल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीरों के बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी एस मुजाल्दा डॉ गीतांजलि दसौंधी डॉ सुनीता सोलंकी डॉ ओमना सेनानी ओर डॉ दिलीप पाटीदार सहित प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और जिम्मेदार नागरिकता का प्रभावी संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!