सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज, तिरंगे की विकास यात्रा जान विद्यार्थियों में दिखा गर्व
सांदीपनी विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान साझा किया गया तिरंगे का इतिहास, विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक पोस्टर

सेंधवा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 के तहत सांदीपनी विद्यालय सेंधवा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत देशभर में 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विद्यालय की प्रार्थना सभा में शिक्षक अनीस शेख ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के इतिहास और उसकी विकास यात्रा की जानकारी दी। तिरंगे से जुड़ी जानकारी सुनकर विद्यार्थियों में गर्व का भाव दिखाई दिया।
इस अवसर पर छात्राओं ने तिरंगे से संबंधित आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं पोर्टल पर उपलब्ध फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों को तिरंगे के इतिहास से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम में संस्था के डॉ. संजीव निकुम, मनीष मंडलोई, प्रेम सिंह राजपूत, निलेश गुप्ता, सुलोचना कौशल, रेखा चौबे, सुनीता सोलंकी, पूजा भदोरिया सहित विद्यार्थी एवं अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।



