मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी
बड़वानी; IIT-JEE 2026 में केशव गुप्ता की शानदार सफलता, विद्यालय एवं नगर का बढ़ाया गौरव

बड़वानी जिले के होनहार छात्र केशव गुप्ता पिता श्री अनिल गुप्ता ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया जनरल रैंक (CRL) 3429 तथा EWS श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 398 प्राप्त की है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं समूचे बड़वानी जिले में हर्ष का वातावरण है।
केशव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन एवं अथक परिश्रम को दिया है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है।




