अपराधखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई, 2350 किलो महुआ लहान पुलिस-आबकारी टीम ने किया नष्ट

पानसेमल थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 16 सितंबर को देवधर, देवडिया, गौरीखेड़ा और टाकली में दबिश देकर कार्रवाई की।

पानसेमल। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार एवं थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक श्री विजय रावत के नेतृत्व में थाना पानसेमल पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 16 सितंबर 2026 को विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुल 2350 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया।

देवधर-देवडिया में 1390 किलो महुआ लहान बरामद

संयुक्त टीम ने ग्राम देवधर एवं देवडिया में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर 1390 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया। विधिवत सैंपल लेने के उपरांत शेष सामग्री को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किया गया।

गौरीखेड़ा-टाकली में 960 किलो लहान मिला

ग्राम गौरीखेड़ा एवं टाकली में आबकारी एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर 960 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया। टीम ने इसका सैंपल लिया और शेष सामग्री को मौके पर नष्ट कराया। कार्रवाई में नष्ट किए गए महुआ लहान का कुल अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताया गया है।

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम का सराहनीय योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक श्री विजय रावत, उपनिरीक्षक सुनील रघुवंशी, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह तरोले, आरक्षक नवीन मेहता एवं आबकारी विभाग से आबकारी उपनिरीक्षक कमलेश बामनिया, दिलीप जायसवाल, विभा नांदले, नेहा मौर्य, प्रधान आरक्षक सुदेश आचार्य, इरफान खान, हुकूम पाटीदार तथा आबकारी आरक्षक ईमलेश पंवार, सुयश यादव एवं पंकज भिंडे का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी

बड़वानी पुलिस द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!