खेतिया मंडी में कपास-मक्का नीलामी शुरू, कपास 9,009 तो मक्का 1,800 प्रति क्विंटल बिका
पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने किया नीलामी का शुभारंभ, किसान, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और मंडी कर्मचारी रहे मौजूद

खेतिया। कृषि उपज मंडी खेतिया में गुरुवार को पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री श्याम बरडे ने कपास एवं मक्का की नीलामी का शुभारंभ किया। इस दौरान किसान, व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित रहे। नीलामी को लेकर किसानों एवं व्यापारियों में उत्साह का वातावरण रहा।
कपास का अधिकतम भाव 9,009 रहा
नीलामी के दौरान किसान श्री दत्तात्रेय जगन्नाथ की कपास उपज का अधिकतम भाव 9,009 प्रति क्विंटल रहा, जबकि मक्का का भाव 1,800 प्रति क्विंटल रहा।
किसानों के हित में योजनाओं का उल्लेख
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि अन्नदाता किसान की मेहनत का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी किसानों की आय, कृषि सुविधाओं और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

किसानों से संवाद कर जानी समस्याएं
विधायक बरडे ने कहा कि किसान समृद्ध होगा, तभी क्षेत्र और प्रदेश समृद्ध होगा। सरकार का प्रयास है कि किसानों को बेहतर बाजार, कृषि अधोसंरचना, सिंचाई, बीमा एवं आर्थिक सहायता जैसी सुविधाओं का लाभ मिले और खेती किसानों के लिए लाभ का माध्यम बने। इस अवसर पर विधायक ने मंडी में किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कृषि उपज से संबंधित जानकारी भी ली।

बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री मनोहर पटेल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र शितोले, श्री कौशिक पटेल, श्री श्याम हरसोला, मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र सोनिस, श्री सूर्यकांत ऐसीकर, डॉ. निंबा पाटीदार, श्री नंदकिशोर चोपड़ा, श्री गोपी हरसोला, श्री पंडित माली, श्री संजय भोसले, श्री बालकृष्ण पाटिल, श्री गोविंद चौधरी, श्री नवल वास्कले, श्री प्रवीण डावर, श्री संजय वास्कले, श्री विजय चौधरी, श्री हेमंत सोनी, श्री रोहित बोरसे, कॉटन एसोसिएशन अध्यक्ष श्री हरसोला, मंडी सचिव श्री सेनानी सहित जनप्रतिनिधि, मंडी कर्मचारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



