सेंधवाधर्म-ज्योतिष, समाजमुख्य खबरे
सेंधवा में महाराष्ट्रीयन समाज के परिवारों में हुई मां महालक्ष्मी की स्थापना, तीन दिन होंगे धार्मिक आयोजन

सेंधवा। शहर में महाराष्ट्रीयन समाज के सैकड़ों परिवारों में गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन गुरुवार को शुभ मुहूर्त में मां महालक्ष्मी की विधि-विधान से स्थापना की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और निष्ठा के रूप में मां महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए अपने मायके आती हैं। इस दौरान परिवारों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।
पहले दिन श्रृंगार कर किया माता का स्वागत
महावीर कॉलोनी निवासी समाज की बीना पवार ने बताया कि प्रथम दिन गुरुवार को माता का श्रृंगार आदि कर अगवानी की गई। मां महालक्ष्मी की स्थापना करने वाले परिवारों में शुक्रवार को दूसरे दिन हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दूसरे दिन शुक्रवार को माता को पुरण पोली, सोलह प्रकार की सब्जी, चटनी सहित विभिन्न व्यंजनों का नेवैद्य लगाया जाएगा। परिवारों में इस दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना और अन्य आयोजन होंगे।
शनिवार को होगा मां महालक्ष्मी का विसर्जन
तीसरे दिन शनिवार को मां महालक्ष्मी को विदाई देते हुए विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। समाज में मान्यता है कि मां महालक्ष्मी की स्थापना और पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।



