खरगोन-बड़वानी

बड़वानी; राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिले में कुल 114 पटवारियों पर कार्रवाई, 6 पटवारी की सेवा समाप्ति,6 निलंबित

 102 को कारण बताओ नोटिस जारी

बड़वानी, जिला प्रशासन ने शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने वाले राजस्व अमले के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में गंभीर उदासीनता बरतने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए, जिले के संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) द्वारा कुल 114 पटवारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
प्रशासन द्वारा उठाये गए इस कड़े कदम के तहत जहाँ 6 पटवारियों की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं, वहीं 6 को निलंबित किया गया है और 102 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

इनकी समाप्त की गई सेवाएँ
प्रशासनिक कार्यवाही के अंतर्गत जिन 6 पटवारियों की सेवाएँ समाप्त की गई हैं, उनमें प्रतिमा जमरे, अजय मुजालदे, राहुल सोलंकी, शुभम गोरे, महेश सोनी और विशाल गंगवाल शामिल हैं। वहीं
6 अन्य पटवारियों को निलंबित किया गया है, जिनके नाम मांगी लाल नरगावे, ललित बोरसे, अजीत अलावे, महेन्द्र यादव, करण कनेश और धरम सोलंकी हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, आम नागरिकों से जुड़े राजस्व कार्यों और मैदानी स्तर पर सेवा प्रदाय में किसी भी प्रकार की कोताही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी राजस्व अधिकारियों और मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, अन्यथा इस तरह की कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!