बड़वानी; राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित स्वयंसेवक प्री-आरडी कैंप में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

बड़वानी; प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाइयों के चयनित स्वयंसेवक प्री-आरडी (Pre-Republic Day) कैंप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित स्वयंसेवकों का यह चयन महाविद्यालय एवं जिले के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विभिन्न सेवा गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों, परेड, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के आधार पर प्री-आरडी कैंप के लिए चयनित हुए हैं।

06 अक्टूबर को कैंप में स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना के अनुरूप सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश देंगे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय एवं जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने स्वयंसेवकों को कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रशासनिक अधिकारी डॉ धीरज कुमार वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. आर.एस. मुजाल्दा तथा महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रणजीत सिंह मेवाड़े, डॉ. रंजना चौहान, डॉ निर्मला मौर्य ने भी चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। चयनित स्वयंसेवक तनिषा राठौड़, प्रिया मेहडा, लोकेश सोलंकी, जय वास्कले, मनदीप ने कहा कि प्री-आरडी कैंप में जिले का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गौरव और सीखने का महत्वपूर्ण अवसर है। वे कैंप में पूर्ण अनुशासन एवं समर्पण के साथ सहभागिता करते हुए जिले और महाविद्यालय का नाम रोशन करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।




