खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में वरिष्ठ गायकों की सुगम संगीत स्पर्धा ने बांधा समां, देश के कई शहरों से प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति

सेंधवा की सबरंग संस्था ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आयोजित की संगीत स्पर्धा, विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार मिले

जनोदयपंच सेंधवा। गीत-संगीत के जादू ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। 60 वर्ष से अधिक आयु के गायकों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सेंधवा नगर की सबरंग संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आमंत्रित सुगम संगीत स्पर्धा का आयोजन रौनक हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में इंदौर, मुंबई, खरगोन, गुना, ग्वालियर, सेंधवा सहित विभिन्न शहरों के 60 वर्ष से अधिक आयु के गायकों ने भाग लिया।

इन प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार

प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। अंतिम चरण में पहुंचे पांच प्रतिभागियों में प्रथम स्थान खरगोन के विनय जोशी ने प्राप्त किया। उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, सेंधवा की ओर से ट्रॉफी और 20 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार मुंबई के विजय पाठक को ट्रॉफी और 10 हजार रुपये की राशि के साथ नारायण दास हॉस्पिटल, सेंधवा की ओर से दिया गया। तृतीय पुरस्कार ग्वालियर के कृष्णकांत सक्सेना को ट्रॉफी और 8 हजार रुपये की राशि के साथ अभ्युदय विश्वविद्यालय, खरगोन की ओर से प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार सेंधवा के अनिल मांडगे और मुंबई के दर्शन सिंह को स्वर्गीय वली मोहम्मद शेख, संयुक्त कलेक्टर की स्मृति में प्रदान किया गया।

अतिथियों और कलाकारों ने बटोरी सराहना

कार्यक्रम के दौरान संचालक अनीस शेख तथा निर्णायक संध्या अग्रवाल ने जिंदगी की ना टूटे लड़ी और गाता रहे मेरा दिल जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर खूब सराहना प्राप्त की। अतिथि डॉ. संजय भट्ट, नागर अनिल जोशी और कविता शाह ने भी अपने गीतों से माहौल को संगीतमय बनाया। इस अवसर पर निशा शर्मा, अंतिम बाला शर्मा, दिनेश सैनी, लक्ष्मीनारायण वर्मा, किशोर गिरनार, जावेद शेख और किरण नायक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार राहुल सोलंकी और शहर थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह भी उपस्थित रहे।

सहयोगियों का सम्मान और आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज पालीवाल, अंकित गोयल, राधेश्याम शर्मा, भरत बुद्धदेव, भगवान गायकवाड़, सुपदू यादव, मीरा नवराय और कमल शिंदे का विशेष योगदान रहा। संचालन अनीस शेख ने किया। समाजसेवी नीलेश जैन, अशोक राठौड़, श्याम पाटिल, मेघा एकड़ी, श्याम एकड़ी और निर्मला वर्मा भी उपस्थित रहे। निर्मला वर्मा ने पहली बार प्रतियोगिता से अलग विशेष प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम में डॉ. ओ.पी. गंगे, अनिल मांडगे, जाकिर शेख, सईद खान, पुरुषोत्तम कुलकर्णी, किशोर पवार, विजय पाठक, विनय जोशी, महेंद्र शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, कृष्णकांत सक्सेना और रमजान भाई ने भी अपनी सुरमयी प्रस्तुतियां दीं। अंत में सबरंग संस्था ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!