खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में पुलिस-व्यापारियों का जनसंवाद, सुरक्षा से साइबर अपराध तक मुद्दों पर बनी संयुक्त कार्ययोजना

रंजीत चौक पर सुरक्षा, यातायात, साइबर अपराध और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस व व्यापारियों ने किया सार्थक मंथन।

जनोदय पंच। बड़वानी। शहर की सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस और व्यापारियों के बीच जनसंवाद आयोजित हुआ। बैठक में प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, CCTV कैमरे, अग्निशमन यंत्र, साइबर अपराध से बचाव, पुलिस गश्त और आगामी त्योहारों को लेकर महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा हुई।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और व्यापारियों की चर्चा

बड़वानी के रंजीत चौक पर पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल की उपस्थिति में “जनसंवाद: आपकी बात पुलिस के साथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय व्यापारी संघ, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

प्रतिष्ठानों में CCTV और अग्निशमन यंत्र लगाने की अपील

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र लगाने और आगजनी जैसी आकस्मिक घटनाओं से बचाव के उपायों का पालन करने की अपील की। साथ ही दुकानों और व्यापारिक परिसरों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाने का आग्रह किया गया, ताकि प्रतिष्ठानों और आसपास की सुरक्षा मजबूत हो सके।

यातायात व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर मंथन

व्यापारियों द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सुझावों पर पुलिस अधीक्षक ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी वर्ग संयुक्त कार्ययोजना के तहत काम करेंगे। वहीं साइबर एक्सपर्ट SI रितेश खत्री ने नागरिकों और व्यापारियों को साइबर फ्रॉड से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।

आगामी त्योहारों में प्रभावी पुलिस गश्त पर जोर

बैठक में शहर में नियमित एवं प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाने तथा आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द और कड़ी कानून-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, डीएसपी (अजाक) नीलेश्वरी डावर, डीएसपी चेतन बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत सिंह बिसेन, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया, यातायात प्रभारी रजनी भार्गव और साइबर एक्सपर्ट SI रितेश खत्री उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर पालिका उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद व गणबालकृष्ण गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, सचिन शर्मा, ईश्वर यादव, सुभाष भावसार, हरि यादव, राजेश गुप्ता, जितेंद्र जैन, चंदू भाई, सुरेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, योगेश गुप्ता, दीपक भाटिया सहित गल्ला व्यापारी संगठन, कपड़ा व्यापारी संगठन और सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व व्यापारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!