खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

जन विश्वास शिविर के माध्यम से जनजातीय वर्ग और ग्रामीणों का हो रहा सर्वांगीण विकास -अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान

बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत सलून में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में सम्मिलित हुए मंत्री श्री चौहान

बड़वानी ; प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने बड़वानी जिले की निवाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सलून में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

जन विश्वास शिविर से हर समस्या का समाधान
शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक सप्ताह हर शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार जनजातीय भाइयों और बहनों के उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से हर गरीब का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ
मंत्री श्री चौहान ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में 250 रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़कर 1750 रुपये प्रदान किए गए हैं, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं के लिए स्वावलंबी बन रही हैं।
निःशुल्क राशन एवं किसान कल्याण
सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। वहीं किसानों को केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है।

शिक्षा -शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को मुफ्त साइकिल एवं गणवेश बांटे जा रहे हैं। साथ ही, उच्च शिक्षा हेतु दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया है।

हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण
शिविर के दौरान मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने 3 हितग्राहियों श्री अमित खरते, श्री श्रेयांश भार्गव एवं श्री गुलाब भाव सिंह को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए।
समस्याओं के निराकरण के लिए शिविरों में आवेदन करने की अपील
अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए मंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनकी किसी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है, तो वे इन शिविरों में आकर अपना आवेदन जमा करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित और निश्चित रूप से निराकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।


इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ॰सुमेर सिंह सोलंकी, जिला पँचायत अध्यक्ष श्री बलवन्त सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!