खरगोन-बड़वानी

पानसेमल में गरबा प्रतियोगिता का फाइनल, विधायक श्याम बरडे ने विजेता मंडलों को बांटे पुरस्कार

इंदरपुर के गरबा मित्र मंडल ने जीता प्रथम पुरस्कार, नानी निवाली का श्री गणेश गरबा मंडल दूसरे और भूलगांव का शिव सेना गरबा मंडल तीसरे स्थान पर रहा।

पानसेमल। नगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित गरबा मंडल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। इसमें पानसेमल विधायक श्याम बरडे शामिल हुए और विजेता गरबा मंडलों को पुरस्कार वितरित किए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गरबा मित्र मंडल, इंदरपुर (पलसूद) को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे श्री गणेश गरबा मंडल, नानी निवाली को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिव सेना गरबा मंडल, भूलगांव को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

विधायक श्याम बरडे ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना को समर्पित यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है। गरबा हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ युवाओं में उत्साह, उमंग और भक्ति का संचार करता है।

उन्होंने सभी विजेता गरबा मंडलों को बधाई दी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही दुर्गा मंदिर समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!