खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
भारतीय वायु सेना भर्ती मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 20 और 21 अगस्त को

बड़वानी 18 अगस्त 2026/ एयरफोर्स अग्निपथ योजना के तहत इंडियन एयरफोर्स में भर्ती के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए बड़वानी में दो दिवसीय मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उप संचालक, जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी श्री टी.एस. डुडवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में एयरफोर्स के 02 एयर वॉरियर्स उपस्थित रहकर युवाओं को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पहला शिविर 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी में आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा शिविर 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे से पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में आयोजित होगा। भारतीय वायु सेना में भर्ती के इच्छुक सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर पहुंचकर इस मार्गदर्शन शिविर का लाभ उठा सकते हैं।



