खरगोन-बड़वानी

बड़वानी में देर रात अकेली घूम रही 15 वर्षीय बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत रात्रि गश्त के दौरान ओलंपिक चौराहे पर मिली बालिका, पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर किया सुपुर्द

बड़वानी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली बड़वानी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए देर रात अकेली घूम रही 15 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम की नजर बालिका पर पड़ी, जिसके बाद उससे पूछताछ कर परिजनों से संपर्क किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली बड़वानी की टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान करीब 1:30 बजे ओलंपिक चौराहे पर 15 वर्षीय बालिका अकेले घूमती हुई मिली। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता के साथ बालिका से बातचीत कर उसके बारे में जानकारी ली।

घर से नाराज होकर निकली थी बालिका

पूछताछ के दौरान बालिका ने पुलिस को बताया कि वह घर पर नाराज होकर चली आई थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें बालिका के मिलने की सूचना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से बालिका सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी। इससे परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश कर उन्हें सकुशल परिजनों तक पहुंचाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!