खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बडवानी मे संपन्न.

जनोदय पंच। बड़वानी। कलेक्टर बड़वानी जयति सिंह के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बडवानी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 09 जून 2026 को जनपद बड़वानी के सभागृह मे किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों,पुलिस विभाग,शैक्षणिक संस्था,स्वयंसेवी संस्थाओं (छळव्) तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं वॉलेंटियर्स ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 120 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन किया गया। प्रशिक्षण मध्य प्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी), भोपाल द्वारा प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री रजत नागदा ने नशामुक्ति,व्यसन रोकथाम,जनजागरूकता एवं अभियान संचालन से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन कर ट्रेनींग दिया , वाल्मि विभाग के श्री जय कुमार गुप्ता ने संचालन किया.

इस अवसर पर सातपुड़ा आदिवासी नशामुक्ति अभियान के डॉ. कृष्णा भावले ने राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों के साथ जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में सहभागिता करते हुए नशामुक्ति के मेडिकल एवं तकनीकी पहलुओं (डमकपबंस ।ेचमबजे) पर प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को व्यसन के स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणाम, उपचार प्रक्रिया तथा पुनर्वास संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

 

कार्यक्रम के दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री रोनक सोलंकी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (ब्म्व्) जनपद पंचायत श्री एम. एल. काग द्वारा डॉ. कृष्णा भावले को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में सातपुड़ा आदिवासी नशामुक्ति केंद्र, धवली से श्री खुमसिंग चौहान, डॉ. ग्यारसीलाल भुगावड़े, श्री रतन चौहान एवं श्री रमेश चौहान सहित संस्था के सदस्यों ने सहभागिता कर कुल 120 प्रशिक्षणर्थी ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एम. एल. काग, (CEO) जनपद पंचायत ने की तथा सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री रोनक सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ ली और इसे जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!