खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में ‘जल अर्पण दिवस’ पर नलजल योजनाओं का हस्तांतरण और MoU संपन्न

बड़वानी; जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदया जिला पंचायत बड़वानी के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बड़वानी द्वारा नलजल योजना हस्तांतरण कार्यक्रम एवं ग्राम पंचायत के साथ स्व-सहायता समूह के मध्य जलकर संग्रहण हेतु MoU का समारोहपूर्वक जल अर्पण दिवस मनाकर कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग बड़वानी में मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव एवं ग्राम संगठन से स्व-सहायता समूह की दीदियां आदि उपस्थित हुये। जिसमें जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत एकलबारा, जनपद पंचायत ठीकरी की ग्राम पंचायत बावडिया, जनपद पंचायत बड़वानी की ग्राम पंचायत सजवानीखम एवं जनपद पंचायत पाटी की ग्राम पंचायत चिकलकुवावाडी के ग्राम पचगांव व किराडी की नलजल योजनाओं का हस्तांतरण एवं MoU की प्रक्रिया संपन्न कर ग्राम पंचायत से समन्वय कर सरपंच-सचिव की उपस्थिति में अनुबंध किया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, सचिव, स्ववसहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति रही। नलजल योजना हस्तांतरण पश्चात ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तथा स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा नलजल योजना के सफल संचालन एवं संधारण के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!