धार, झाबुआ, आलीराजपुर

खलघाट क्षेत्र के ग्राम साला में 7.93 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ

धार जिले के ग्राम साला में वर्षों पुरानी मांग पूरी, सीसी रोड निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी

जनोदय पंच। धार जिले के खलघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत साला में 7 लाख 93 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और पंचायत सरपंच व उपसरपंच का आभार व्यक्त किया।

जनपद पंचायत धरमपुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत साला में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत एजाज के मकान से नानूराम के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। निर्माण कार्य का भूमि पूजन ग्राम पंचायत साला के सरपंच मिथुन कनेल एवं कांग्रेस नेता व उपसरपंच जावेद खान ने ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। पंचायत द्वारा शुरू किए गए इस कार्य से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

बरसात में मिलेगी आवागमन की सुविधा

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बरसात के दौरान मार्ग पथरीला और कीचड़युक्त हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सीसी रोड बनने से विशेष रूप से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को राहत मिलेगी और आवाजाही सुगम होगी। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत साला द्वारा लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर पंचायत सचिव जुवान सिंह कटारा, वरिष्ठ नेता व जिला अजा विभाग के उपाध्यक्ष हेमराज पांडे, हाजी आशिक खान, वार्ड पंच सौदान सिंह, भारत भार्गव, देवीलाल झामरे, सुनील बडोले, वसीम खान, एजाज खान, रईस भाई, गोलू मोर्य, छोटा गोलू दिनेश भाई, बबलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!