मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा और चाचरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, उषा नायडू के दौरे और संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

 ब्लॉक, मंडलम और ग्राम स्तर के पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा।

जनोदय पंच। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से धवली-वरला एवं चाचरिया-सेंधवा ब्लॉक की संयुक्त बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में प्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू के प्रस्तावित दौरे, संगठन विस्तार और पंचायत स्तर पर समितियों के गठन को लेकर चर्चा हुई।

संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

धवली एवं वरला ब्लॉक की संयुक्त बैठक विधायक कार्यालय गेरुघाटी में तथा चाचरिया एवं सेंधवा ब्लॉक की बैठक चाचरिया में आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सौरभ पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राजकला मोंटू सोलंकी, संगठन मंत्री नासिर खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह, राजेंद्र गाड़वे, गुल सिंह आर्य,  वरला ब्लॉक अध्यक्ष अजय द्विवेदी, धवली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में 30 तारीख को प्रस्तावित प्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू के बड़वानी दौरे कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठनात्मक बैठकों की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

पंचायत स्तर पर बनेंगी 25 सदस्यीय समितियां

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत स्तर पर 25 सदस्यीय समितियां बनाई जा रही हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!