मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

बड़वानी गौरव दिवस के अवसर पर राजघाट तट पर माँ नर्मदा का पूजन, दीपदान और मेधावी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बड़वानी; आस्था, संस्कृति और विकास के गौरवमयी प्रतीक श्बड़वानी गौरव दिवसश् के पावन अवसर पर माँ नर्मदा रोहिणी तीर्थ, राजघाट का पावन तट अद्भुत उत्साह और भव्यता का साक्षी बना। प्रकृति और अध्यात्म के इस अनूठे समागम में जहाँ एक ओर माँ नर्मदा की महाआरती और दीपदान से पूरा घाट दीपों के प्रकाश से आलोकित हो उठा, वहीं दूसरी ओर जिले की माटी का नाम रोशन करने वाली मेधावी व खेल प्रतिभाओं का सम्मान कर बड़वानी के गौरव को और समृद्ध किया गया। प्रशासनिक अमले, जनप्रतिनिधियों और जनसामान्य की व्यापक सहभागिता के साथ आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम ने बड़वानी की समृद्ध विरासत और प्रगतिशील सोच को एक सूत्र में पिरो दिया।


इस भव्य उत्सव के दौरान बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने माँ नर्मदा जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चन की। इस दौरान माँ नर्मदा को श्रद्धापूर्वक चुनरी अर्पित की गई और आटे से बने दीपकों का दीपदान किया गया, जिससे राजघाट का पूरा वातावरण मंत्रोच्चार और दीपों की झिलमिलाती रोशनी से अत्यंत भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही, गौरव दिवस के इस विशेष मंच को जिले की युवा और उभरती प्रतिभाओं के नाम समर्पित किया गया, जहाँ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के साथ सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!